Latest News

The News Complete in Website

यूपी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, बोले- ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामकथा के मंच से कहा कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। अब लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूपी सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रामकथा में पहुंचे थे। वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह दिया कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’। इस दौरान मंच पर उनके साथ उनके बेटे मौजूद थे। मयंकेश्वर शरण सिंह जिले की तिलोई विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। सूबे के राज्यमंत्री हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *