Latest News

The News Complete in Website

सामूहिक हत्याकांड: 12 दिन पहले गया था परिवार, इस वजह से युवक ने मां और चार बहनों को मार डाला

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं। सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में आरोपी हत्या करने की वजह बता रहा है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के अरशद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
बताया गया है कि अरशद अपने पिता, मां आस्मा और चार बहन आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के साथ लखनऊ के नाका थाना इलाके के होटल शरनजीत में रुका हुआ था। अरशद ने देर रात में पारिवारिक विवाद में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता कहां है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद अरशद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची है।
हत्या के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला। इसमें उसने कहा है कि मैंने अपने हाथों से मां और बहन को मारा है। इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए। पूरी बस्ती इन हत्याओं की जिम्मेदार है। आगरा के इस परिवार की इस तरह हुई हत्या से इस्लाम नगर में नव वर्ष का जश्न भी फीका पड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *