Latest News

The News Complete in Website

इस जिले में 100 करोड़ की लागत से बनेगा रामायण पार्क

1 min read

भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी
चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार रामायण पार्क बनाएगी। 80 एकड़ में बनने वाले पार्क पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। साथ ही थ्रीडी, फाइव डी एनिमेशन, लाइट एंड साउंड शो से राम के जीवन से रूबरू कराया जाएगा। पार्क में आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला और ध्यान केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में रामायण पार्क बनाने की घोषणा किया था। इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब फिर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चित्रकूट में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया है। रामायण एक्सपीरियंस पार्क का डिजाइन भी सरकार ने तैयार कर लिया है। चित्रकूट के रजौला बाईपास के पास प्रस्तावित पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 80 एकड़ में बनने वाले पार्क का मुख्य उद्देश्य रामायण काल को आधुनिक तरीके से दोबारा जीवंत करना है। पार्क में भगवान राम की प्रतिमा बीचोबीच लगेगी। चारों ओर पार्क, झरना का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही माता सीता और लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पार्क में रामायण काल की प्रमुख घटनाओं के दृश्य सीताहरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और भगवान राम-रावण युद्ध को थ्री डी और फाइव डी एनिमेशन, लेजर शो व लाइट एंड साउंड सिस्टम के माध्यम से दर्शकों को दिखाया जाएगा। सतना डीएम अनुराग वर्मा ने बताया कि रामायण पार्क में कई प्रकार के आकर्षक और आध्यात्मिक सुविधाएं दर्शकों को दी जाएंगी। इसमें एक थीम पार्क, एग्जीबिट कॉम्प्लेक्स, आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला, संतों के लिए अध्यात्म और ध्यान केंद्र, रहने के लिए कॉटेज और फेसिलिटी सेंटर, मंदाकिनी नदी पर नया हैंगिंग पुल, रामायण के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृतियां जैसे मोकामगढ़ किला, सती अनुसुइया मंदिर, जानकी कुंड, कामदगिरि पर्वत और स्फटिक शिला सहित अन्य भगवान राम से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *