होटल में मिली युवक की न्यूड लाश
1 min read
गर्लफ्रेंड के साथ आया था, मौका देख पुलिस को चमका दे गई प्रेमिका
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक होटल में युवक की लाश मिली। यहां वह अपनी प्रेमिका के साथ रुका था। खबर पाकर पुलिस पहुंची इससे पहले ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई। युवक अपनी प्रेमका के साथ राजस्थान से यहां आया था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना कामता चौकी क्षेत्र के गोविंद विहार स्थित होटल सैफरॉन की है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जालोर निवासी नीलेश भंडारी 18 जनवरी को डिंपल के साथ आया था। डिंपल को उसने अपनी पत्नी बताया था। बताया था कि वह व्यवसाय के काम से आया है। वह कमरा नंबर 205 में रुका था। दो दिन रुकने के बाद इसमें कुछ पानी समस्या बताई। इसके बाद 20 जनवरी को उन्हें कमरा नंबर 205 में शिफ्ट कर दिया गया था। होटल कर्मी ने बताया कि वह सुबह करीब 10:20 बजे विभूतिखंड स्थित राजभोग होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटने के बाद करीब 2:20 बजे फ्लोर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आई। चीख सुनकर होटल कर्मी रवि और राजू भागकर पहुंचे। वहां नीलेश बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था।
कर्मचारी चंद्रकांत मिश्रा उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि नीलेश के साथ आई महिला उसकी पत्नी नहीं थी, बल्कि किसी और को उसने अपनी पत्नी बताया था। होटल से अस्पताल तक महिला भी उसके साथ गई थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद पूछताछ में महिला ने अपना नाम आकांक्षा जैन निवासी मध्य प्रदेश बताया। पुलिस को आईडी लेने की बात कहकर होटल के लिए निकली। इसके बाद हैंड बैग और एक डायरी लेने के बाद वापस चली गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों को जानकारी दी गई है।