Latest News

The News Complete in Website

हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार : अखिलेश यादव

1 min read

लखनऊ। यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए मतदान का परिणाम 8 फरवरी को आना है। इससे पहले शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने को लेकर सरकार का घेरा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती थी कि हम दुनिया में एक स्तर पर पहुंच गए हैं। हम अब विश्वगुरु बन रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है। लेकिन, भारतीय नागरिकों को कैसे लाया गया? दूसरे देश के राष्ट्रपति ने कहा कि वे सैन्य विमान से भेजे गए लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा, क्या भारत इतना कमजोर है?

कहा कि हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार? यहीं पर पंजाब के लोगों ने 50 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात के लोगों ने वहां जाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए। सरकार को उनका पैसा वापस करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो आपकी अर्थव्यवस्था जहां पहुंच रही है, उसका कोई मतलब नहीं है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *