लोकसभा में पटखनी खाने के बाद वापस लौटी भाजपा, बढ़त लेने की ये रहीं सात बड़ी वजह
1 min read
अयोध्या। यूपी की बहुचर्चित सीट मिल्कीपुर का चुनाव परिणाम लगभग साफ है। शुरू से लेकर अब तक भाजपा अपने प्रतिद्वंदी सपा से बड़ा अतंराल बनाए हुए है। करीब आधे से ज्यादा राउंड की मतगणना हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान अपने प्रतिद्वंदी सपा के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। वोटों की गिनती के पैटर्न के अनुसार भाजपा यहां बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। इस बड़ी जीत की ये सात अहम वजहें हो सकती हैं। जून में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को फैजाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। यह वही सीट थी जहां अयोध्या में राम मंदिर बनाया गया है। वहां से भाजपा का हारना एक बड़ी राजनीतिक घटना साबित हुई। इस जीत के बाद भाजपा ने सबक लिया। राम मंदिर दर्शन करने की लगाई गई कई पांबंदियों को हटाने के साथ-साथ लोकल स्तर पर नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई।
