Latest News

The News Complete in Website

कागजों में मृत, खुलेआम दे रहा लूट और हत्या को अंजाम, दर्ज है 36 मुकदमे

1 min read

आगरा। राजस्थान का एक बदमाश कागारौल के सोनिगा गांव में रहकर लूट और हत्या जैसी वारदात कर रहा था। उसने कानून से बचने के लिए अपने को परिजन से न्यायालय में मृत घोषित करा रखा था। अछनेरा पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसका यह तरीका जानकर पुलिस भी चौंक गई।

पुलिस के मुताबिक युवक पर करीब 36 मुकदमे हैं। अपराध करने के बाद यह सोनिगा गांव में आकर सामान्य जीवन जीने लग रहा था, जिससे कोई शक नहीं कर पाता था। आगरा जिले के कई थानों में लूट व हत्या जैसे केस दर्ज हैं। जिसमें चार केस थाना अछनेरा के हैं।

न्यायालय में पेश होने से बचने के लिए खुद को मृत घोषित करा रखा था। परिवार के सदस्य भी इसमें उसका साथ दे रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर बदमाश देव उर्फ जयदेव है। यह गांव ठेई थाना चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। वर्तमान में आगरा के थाना कागारौल के गांव सोनिगा में चोरी छिपे रह रहा था। शनिवार को इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *