Latest News

The News Complete in Website

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने कृष्णानंद राय

1 min read

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर के नए जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय निवासी उधरनपुर को बनाया गया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राय ने बताया कि संगठन में बेहतर कार्य को देखते हुए कृष्णानंद राय को यह जिम्मेदारी दी गई है। नवागत जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय को जिला, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णानंद राय ने बताया कि समाज में एकता, सहयोग और अनुशासन की भावना को विकसित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कृपा शंकर राय, सुधीर प्रधान, अमरजीत राय, विवेक राय, डिम्पू राय, विवेकानंद राय, आदि ने बधाई दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *