Latest News

The News Complete in Website

हुक्का बार में गैंगरेप: खुद पार्टीबाज थी वो…किशोरियों को धकेला था देह व्यापार में

1 min read

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने फरार चल रही रेशमा को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देशन में हुक्का बार और देह व्यापार के धंधे की जांच करवाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने एक साथ शहर के कई इलाकों में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस केस में अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन, लंबे रेशमा एक महीने तक पुलिस को चकमा देती रही। पुलिस रेशमा की तलाश में महराजगंज( नेपाल सीमा) और प्रयागराज में तलाश कर रही थी।

इसी बीच दो मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर से ही पुलिस ने रेशमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रेशमा जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट के हुक्का बार में लड़कियों को फंसाकर ले जाती थी। उन्हें प्रलोभन देकर नशे और देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *