Latest News

The News Complete in Website

सहेलियों से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

1 min read

पति को छोड़ साथ रहने का बना रही थीं दबाव
बरेली। बरेली जिले से समलैंगिक संबंधों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार शाम को अपने घर में दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मृतका की सहेली और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों पर महिला को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। सहेली उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे। गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्ष से उनकी पत्नी को उसकी सहेली अपने साथ रहने को मजबूर करती आ रही थी। जिसमें आरोपी युवती के परिवार की महिलाएं भी उसका साथ देती थीं। पति का आरोप है कि उसके नौकरी पर जाने के बाद पत्नी को उसकी सहेली बुलाकर अपने घर ले जाती थी। पति से अलग रहने को मजबूर करती थी। उसने महिला का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया था। आरोप है कि महिला अपने पति से अलग रहने को मना करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। बताया जा रहा है कि युवती और महिला के बीच समलैंगिक संबंध थे। इसी के चलते युवती उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपियों से तंग आकर गुरुवार को महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका का पति रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार शाम को जब वह नौकरी से लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। पीड़ित पति ने चौकी बंजरिया पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *