Latest News

The News Complete in Website

तेंदुए के हमले से चार लोग घायल, पहले भी हो चुके हैं हमले

1 min read

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे कनमिसवा में तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। तेदुएं के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक की तेदुएं के हमले में घायलों का इलाज चल रहा है।

इसके पहले, जिले के नेपाल सीमावर्ती ग्राम बसहिया में भी एक तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। युवक गन्ने के खेत में काम कर रहा था तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था।

ऐसे ही जनवरी में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में तेंदुआ घुस गया था। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इसमें वे घायल हाे गए थे। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों ने जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत कर खुद उसे दबोचा था। लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *