Latest News

The News Complete in Website

देश के विकास का इंजन है उत्तर प्रदेश – यशवंत सिंह 

1 min read

महाकुम्भ की शानदार व्यवस्था से सम्पूर्ण संसार में बढ़ा है उत्तर प्रदेश का मान – पूर्व मन्त्री 

लखनऊ. लोकतंत्र सेनानी कल्याण सेनानी समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब सम्पूर्ण देश के विकास का इंजन है. इस सच को हम नहीं, दूसरे राज्यों के लोग और नेता भी कह रहें हैं.

मंगलवार को योगी सरकार के आठ साल को लेकर चन्द्रशेखर चबूतरा पर जुटे लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल योगी सरकार की उपलब्धि नहीं है, यह सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश की उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी खुले मन से इस सच को समझना चाहिए औऱ विकास के सवाल पर या महाकुम्भ के सवाल पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि महाकुम्भ प्रयाग की व्यवस्था अद्वितीय थी. इससे सम्पूर्ण संसार में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि किसी के कहने या बुलाने पर नहीं, खुद जाइए अयोध्या, मथुरा, काशी. अपनी आँखों से देखिए कि विकास हुआ है कि नहीं?

पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि सवाल क़ानून व्यवस्था का हो या इंफ़्रास्टक्चर का, योगी सरकाऱ का आठ साल का कार्यकाल भारत के गौरव का काल है. इस काल को शतशत प्रणाम.

बैठक की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *