Latest News

The News Complete in Website

युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

1 min read

प्रतापगढ़। रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में शुक्रवार को एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। दुर्गागंज बाजार की एक युवती पास के ही मां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर काम करती थी। उसकी रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।

दुर्गागंज में स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में युवती काम करती थी। उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। भीड़ को उग्र देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बवाल के बाद दुर्गागंज बाजार में सन्नाटा छा गया। दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। एहतियात के तौर पर अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद भीड़ उग्र हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *