मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: यूपी के इस जिले में 17 और मदरसे किए गए सील, आगे भी जारी रहेगा अभियान
1 min read
श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती में सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर बने 17 मदरसों को सील किया गया। इनमें जमुनहा क्षेत्र में 13, इकौना में तीन व भिनगा में एक मदरसा सील किया गया। इसके साथ ही कुल सील हुए मदरसों की संख्या 60 पहुंच चुकी है।
इकौना तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार गिलौला प्रांजल त्रिपाठी ने बीईओ के साथ शुक्रवार को ग्राम अलीनगर में नवीन परती गाटा संख्या 14 रकबा 0.026 हेक्टेयर पर अवैध तरीके से बना मदरसा इस्लामिया चिश्तिया गरीब नवाज को सील किया। इसी क्रम में टीम ने कटरा के पुरानी परती गाटा संख्या 393 पर बने मदरसा सोनिया फैजल इस्लाम व ग्राम भगवानपुर बनकट में नवीन परती की गाटा संख्या 109 पर बने मदरसा रिजविया अहले सुन्नत गुलशन तैयबा को सील किया। वहीं एसडीएम जमुनहा संजय राय व तहसीलदार विपुल सिंह व बीईओ सतीश कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ 13 मदरसा सील किए। इनमें मदरसा गौसिया ताज उल उलूम मंशापुरवा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 556 रकबा 0.020 हेक्टेयर खलिहान की भूमि, मदरसा गाजिया अनवारे रजा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 745 रकबा 0.097 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा गौसिया फैजाने रजा शम्शुल नगईगांव रामपुर बस्ती गाटा संख्या 394 रकबा 0.047 हेक्टेयर नवीन परती शामिल हैं। इसके अलावा मदरसा रिजरिया गौसिया गौसुल उलूम खलीफतपुर गाटा संख्या 108 रकबा 0.020 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा दारूल उलूम गुलशने नूरी जमुनही दाखिला महरू मुर्तिहा गाटा संख्या 814 रकबा 0.050 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा अलजामियु तुल कादरिया मसउदुल उलूम चंदन कोटिया गाटा संख्या 100 रकबा 0.040 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा कंजुल इमान लिल बनात मकतब प्रतापपुर कानी बोझी गाटा संख्या 127 रकबा 0.334 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा अलजयअतुर रजबिया जियाउल इस्लाम सोनपुर कला गाटा संख्या 214 मिन रकबा 0.0241 हेक्टेयर खलिहान को भी सील किया गया।
साथ ही मदरसा दारुल उलूम गौसिया फैजाने रजा बस्ती पुरवा रामपुर बस्ती गाटा संख्या 1200 रकबा 0.063 हेक्टेयर कब्रिस्तान, मदरसा गौसिया जिआउल कुरान हसनपुर बेगमपुर गाटा संख्या 73 रकबा 0.149 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा गौसिया मिसबाहुल उलूम बनकटवा महोली गाटा संख्या 95 रकबा 0.327 हेक्टेयर खलिहान, मदरसा गुलशन मदीन आलागांव गाटा संख्या 195 रकबा 0.198 हेक्टेयर नवीन परतीकी भूमि पर संचालित हो रहा था। इन्हें भी सील कर दिया गया। वहीं एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने कब्रिस्तान की भूमि पर बने मदरसा दारुल उलूम पूरेबाले को सील किया। हालांकि यह मदरसा संचालित होता नहीं मिला था। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर अब तक 60 मदरसों को सील किया जा चुका है। अभी यह अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही 151 प्रकरणों पर धारा-67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की गई है।
