अनिल कुमार बनाए गए प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव
1 min read
इस वजह से आठ मई तक उनके पास रहेगा चार्ज
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ग्रीस और दुबई की विदेश यात्रा पर गए हैं। वे वहां लगने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह और यूपीडा के एसीईओ एचपी शाही भी गए हैं। वे 8 मई को वापस लौटेंगे। तब तक राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार के पास मुख्य सचिव का प्रभार रहेगा।
