Latest News

The News Complete in Website

दोस्त की पत्नी से मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव; एकतरफा प्यार की चर्चा

1 min read

अयोध्या। गोंडा के ढंकइजोत निवासी शिवचंद्र मिश्र का शव इनायत नगर के निमड़ी पूरे पाटन मिश्र गांव में दोस्त सुनील के घर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी शनिवार सुबह सुनील की मां आरती के सोकर उठने पर हुई। उनके शोर मचाने पर बहू माधुरी व बच्चों सहित पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। युवक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

मृतक की ससुराल थाना रौनाही के देवराकोट में है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी, साले और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सोनी मिश्र व एक पुत्र सत्यम मिश्र (15) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ले विनोद मिश्र निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके बहनोई को सुनील और उनके भाई सुशील ने मारडाला और शव फंदे से लटका दिया।

मृतक शिव चंद्र व सुनील 15 वर्ष पहले सूरत में रहकर नौकरी करते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। हालांकि सुनील बाद में रोजगार के लिए उज्जैन चला गया। इसके बावजूद शिवचंद्र का सुनील के घर आना-जाना था। शुक्रवार शाम शिवचंद्र दोस्त सुनील के घर आया था। यहां सुनील की मां आरती, पत्नी माधुरी व तीन घर पर थे।

सुनील का छोटा भाई सुशील पत्नी के साथ रायबरेली ससुराल गया हुआ था। घर में किसी पुरुष के न होने पर माधुरी के कहने पर पड़ोस के लोग मृतक शिवचंद्र को वापस घर जाने के लिए मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के पास छोड़ आए थे। वहां से वह दोबारा आ गया। दोबारा आने पर घर वालों ने खाना खिलाकर बाहर छप्पर के नीचे सोने के लिए बिस्तर लगा दिया, जहां वह सोने के लिए लेटा था और सुबह यह घटना सामने आई। ग्रामीणों की माने तो मृतक एकतरफा इश्क करता था। इसमें नाकाम होने पर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।- श्रीयश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मिल्कीपुर

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *