पुलिस में फिर भर्ती होंगी करीब 3800 महिलाएं, पीएसी महिला वाहिनी में 2388 पद
1 min read
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाकर्मियों की संख्या में फिर इजाफा होने वाला है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार हो जाएगी। जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाओं को खाकी पहनने करने का मौका मिलेगा।
खासकर पीएसी की तीन नई महिला वाहिनियों में 2388 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नागरिक पुलिस में भी सिपाही और उपनिरीक्षक के 20 फीसदी पदों पर महिलाओं को भर्ती होने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं। इसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस की भर्ती में भी 12 हजार महिलाओं का चयन हुआ है।
