Latest News

The News Complete in Website

राजभर बोले- सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी… किसी मुसलमान को सीएम का उम्मीदवार बनाएं अखिलेश

1 min read

लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी है। वो अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं। अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है तो अखिलेश यादव को किसी मुसलमान नेता के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उन्हें कभी खुद भी कैरियर पर बैठना चाहिए और किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ जेल चले जाएंगे रमाकांत यादव से मिलने के लिए। देवरिया चले जाएंगे लेकिन संभल और मुरादाबाद में किसी मुसलमान के साथ घटना होती हो तो उनके पास समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूपी में सात परसेंट यादव हैं और 20 प्रतिशत मुसलमान… और 20 परसेंट वालों को गुलाम बना रखा है। हमारा संविधान कहता है कि सबको बराबरी का अधिकार है। उन्हें भी पावर मिलना चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *