अंसल पर एक ही दिन में दर्ज हुईं 10 एफआईआर
1 min read
अब तक 224 मुकदमे हो चुके हैं दर्ज; कई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी की दस एफआईआर दर्ज कराई गईं। पीड़ितों ने फ्लैट, विला और प्लॉट के नाम पर कुल 1.72 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके साथ अंसल पर शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 224 हो गई है।
