Latest News

The News Complete in Website

गनर को अंदर न जाने पर MLC व पुलिस अधिकारी में हुई बहस, बार-बार डील के बारे में जवाब मांगते दिखे पाठक

1 min read

कानपुर। एमएलसी अरुण पाठक की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के हथियार के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने से मना करने के मामले को लेकर एमएलसी और वहां तैनात एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा से बहस हो गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वह आपरेशन सिंदूर कप क्रिकेट मैच के अवसर पर रविवार को वहां आमंत्रित थे।

बताया जा रहा है कि इस बीच वहां पर तैनात एसीपी कैंट ने भी अपनी बात रखनी चाही तभी एडीसीपी बीच में आ गई और एमएलसी की ओर इंगित करती हुई वह महिला एसीपी को रोकते हुए बोली तुम रुको मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दाैरान डील कर चुकी हूं। इसी बात को लेकर अरुण पाठक गुस्सा हाे गए। इसके बाद एमएलसी पाठक एडीसीपी से बार-बार पूछने लगे कि डील क्या किया है, पहले इसका उत्तर दो। एडीसीपी के पास इसका कोई जवाब नहीं था।इस पर पाठक ने कहा कि जो भी पूछना है कि वे उनसे बात करें, सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से नहीं। इसी बीच वहां पहुंची एडीसीपी ने जैसे ही डील करने की बात कही मामला बढ़ गया। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा।

इस संबंध में अरुण पाठक का कहना है कि वह महिला अधिकारी के बयान से आहत हैं। डील करना क्या होता है, वे इसका जवाब दें। क्योंकि पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा में लगे है, ऐसे में उनके विषय में जो कुछ पूछना था तो हमसे कहतीं। यह ठीक नहीं था।

मामला बढ़ने लगा तो वह वहां से से चली गईं। थोड़ी देर के बाद वहां महापौर प्रमिला पांडेय व कुछ और भाजपा पदाधिकारी भी पहुंच गए। उसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि मामला उस समय बढ़ा जब एसीपी कैंट की ओर से एमएलसी पाठक की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से उनका बैज नंबर और नाम पूछा जाने लगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *