Latest News

The News Complete in Website

राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को पुलिस ने किले में किया नजरबंद, फोर्स तैनात

1 min read

प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को 40 घंटे के लिए नजरबंद कर दिया है। कुंडा कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ राजा उदय प्रताप के भदरी किला पहुंचकर शनिवार की भोर पांच बजे से रविवार रात नै बजे तक नजर बंद करने की नोटिस को चस्पा किया।

नोटिस चश्मा करने के दौरान राजा उदय प्रताप सिंह भदरी कोठी में मौजूद रहे। क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह के साथ ही बड़ूपुर निवासी भवानी विश्वकर्मा, शेखपुर निवासी उमाकांत, बढ़ईपुर निवासी आनंदपाल, मियां का पुरवा निवासी जमुना प्रसाद, सुभाष नगर निवासी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, रवि सिंह, लोहारन का पुरवा निवासी गया प्रजापति, हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी जितेंद्र यादव, सरैया प्रवेशपुर निवासी केसरी नंदन, बेंती निवासी निर्भय सिंह, गोपालगंज शाहपुर निवासी जुगनू विश्वकर्मा, प्रयागराज के पन्नालाल रोड निवासी मोहनलाल को नजर बंद किया गया है। नजरबंद किए गए सभी के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी कुंडा स्थित भदरी किले पर पहुंचे। गेट पर नजरबंद का नोटिस चस्पा किया गया। राजा उदय प्रताप सिह को भी इसकी जानकारी दी गई। राजा उदय प्रताप सिंह ने चार जुलाई को अपने एक्स अकाउंट से मुस्लिमों के खिलाफ एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है, ऊंचे लोग मुसलमानों को खुश करते हैं, निचले लोग उनका अनुसरण करते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *