Latest News

The News Complete in Website

बचा लो, मेरा दम घुट रहा है…’, कॉल के साथ वीडियो कॉल की, मैसेज भी किया; लिफ्ट में फंसे UPSC छात्र की मौत

1 min read

सोनभद्र। दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार की शाम लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले धीरेंद्र के पिता गिरीश प्रताप ने बताया कि लिफ्ट में फंसने के बाद बेटे ने पहले आवाज लगाकर मदद मांगी। कोई प्रतिक्रिया न आने पर उसने दोस्तों और घरवालों को फोन किया। बताया कि वह मार्ट में आग लगने के दौरान वह लिफ्ट में फंस गया है।

लिफ्ट में तेजी से धुआं भर रहा है, जिससे उसका दम घुट रहा है। वह सांस नहीं ले पा रहे। धीरेंद्र ने वीडियो कॉल के जरिए भी अपनी स्थिति दिखानी चाही, लेकिन अंधेरा और नेटवर्क के चलते कुछ स्पष्ट नहीं हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *