Latest News

The News Complete in Website

भाजपा नेता के फार्म हाउस पर चली गोली, गनर की हुई मौत

1 min read

मऊ जनपद का रहने वाला था गनर रत्नेश प्रजापति

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। भाजपा नेता के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर यूपी पुलिस के 2018 का सिपाही रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। गनर रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद का रहने वाला था। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ- सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई। घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *