Latest News

The News Complete in Website

पति को तीन टुकड़ों में काट कर कमरे में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स; प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

1 min read

जौनपुर। मुंबई के नाला सोपारा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद कमरे में शव को दफना कर उसके ऊपर टाइल्स लगवाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं कमरे में ही ऊपर से टाइल्स लगवाकर बेड पर महिला आराम से सोती रही। वारदात के कुछ दिन बाद ही महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार को बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव में परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभयचंद पट्टी गांव निवासी विजय चौहान की शादी सात वर्ष पहले जफराबाद के हौज निवासी चमन चौहान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति विजय के साथ चमन मुंबई चली गई। यहां वह बेटे की मां बनी। पुत्र अब 5 वर्ष का हो चुका है।

मुंबई के नाला सोपारा इलाके में कमरा लेकर वह पति विजय के साथ रहती थी। घर के सामने बिहार के रहने वाले मोनू प्रजापति से चमन को प्यार हो गया। उधर चमन का पति विजय ड्यूटी के दौरान ओवर टाइम भी करता था। पति-पत्नी के बीच किसी दिन जमकर विवाद हुआ तो प्रेमी मोनू और चमन ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मौका देखकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक दिन विजय को तीन टुकड़ों में काटकर कमरे में ही दफन कर ऊपर से टाइल्स लगा दिया। इतना ही नहीं उसी टाइल्स के ऊपर बेड रख चमन और उसका प्रेमी मोनू सोते रहे।

मुंबई में रहता था विजय का छोटा भाई

मुंबई में ही दूसरी जगह रह रहा विजय का छोटे भाई अखिलेश चौहान जब अपने भाई की खोजबीन शुरू की तो चमन अपने प्रेमी मोनू और बेटे के साथ भाग गई। भाई को शक होने पर वह सोमवार को रूम पर पहुंचा। शक होने पर रूम में लगे टाइल्स को हटाया तो भाई का शव तीन टुकड़ों में मिला। सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विजय का शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उधर घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मामले की सूचना लेकर थाना पर आए थे, उन्हें बता दिया गया है कि जिस जगह घटना हुई है, वहीं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *