Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने चरित्र हनन सहित लगाए कई गंभीर आरोप, पांच आरोपियों खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

1 min read

आजमगढ़। जनपद में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने मिस्टर मिस पूर्वांचल आइकन कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और कार्यक्रम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि देवानंद राठौर और उनके सहयोगियों ने न केवल आयोजक पूजा सिंह के चरित्र का हनन किया, बल्कि मां दुर्गा के स्वरूप और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित सांकेतिक प्रस्तुति को “मोजरा सिंदूर” जैसे अपमानजनक शब्दों से नवाजा। पूजा सिंह ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोपियों पर जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार का भी जिक्र है।

शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम के मैनेजर देवानंद राठौर को प्रतिभागी लड़कियों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार के कारण हटा दिया गया था। इसके बाद, देवानंद ने कथित तौर पर कार्यक्रम को रोकने की धमकी दी थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बावजूद, उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर आयोजक और कार्यक्रम के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू किया। 6 जुलाई को सन मैक्स सिनेमा के सामने पूजा सिंह के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी का भी आरोप है, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से हो सकती है।

बता दें कि आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में 2 जुलाई, को आयोजित मिस्टर मिस पूर्वांचल आइकन कार्यक्रम के बाद विवाद गहरा गया है। आयोजक पूजा सिंह ने पूर्व मैनेजर देवानंद राठौर और उनके सहयोगियों पर सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन, अभद्र टिप्पणी, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित सांकेतिक प्रस्तुति का अपमान किया, जिससे जनपद की जनता की आस्था को ठेस पहुंची। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश के बाद देवानंद राठौर पुत्र शिव कुमार जहानागंज, जहानागंज, अंजलि सिंह पुत्री अरविन्द कुमार सठियाँव, मुबारकपुर, अश्वनी पाण्डेय पुत्र अज्ञात, अस्मित पाण्डेय पुत्र विनय पाण्डेय निवासी बलरामपुर, कोतवाली, दीपेन्द्र सिंह पुत्र अश्वनी सिंह निवासी बेलइसा, रानी-की-सराय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *