Latest News

The News Complete in Website

होटल के कमरे में दूसरे के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति और फिर…

1 min read

गोरखपुर। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन किनारे होटल में रविवार को पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान महिला और उसके भाई के बीच मारपीट हो गई। इससे वहां भीड़ जुट गई। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले का निवासी एक व्यक्ति पत्नी व अन्य साथियों के साथ भटहट कस्बे में एक कारखाने में सात वर्षों से फर्नीचर का कार्य करता है। महिला के पति का आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक करीब तीन वर्षों से आकर मजदूरी करने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी से आरोपी युवक की दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोनों में अवैध संबंध हो गया। वह छुप छुप कर एक-दूसरे से मिलते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बीते दिनों बरेली अपने गांव चला गया था। रविवार को वह वापस भटहट आया तो महिला को बरगदहीं में मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह भी पीछे से चल दिया। महिला व उसका प्रेमी दोनों होटल के कमरे में थे। पीछे से पहुंचे महिला के पति ने दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। वहीं पीछे से महिला का चचेरा भाई भी आ गया। उसकी हरकत देख भाई पीटने लगा तो महिला भी उससे भिड़ गई। इधर, महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उसे तलाक देना चाहती है। इसके लिए कुछ कागजात भी लाई है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा है। महिला का चार साल का बेटा भी है। वहीं, घटना के कुछ देर बाद फर्नीचर कारखाने के लोग भी पहुंच गए। महिला व उसके प्रेमी को लेकर कारखाना पहुंचे। हालांकि, महिला या उसके पति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *