Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : आदित्य विक्रम सिंह ने शूटिंग में जीते दो स्वर्ण पदक, प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

1 min read

जहानागंज-आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर, जहानागंज के प्रधानाध्यापक श्री रंजीत सिंह के सुपुत्र आदित्य विक्रम सिंह ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर शूटिंग में दो स्वर्ण पदक जीतकर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित 28वीं प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आदित्य ने 50 मीटर राइफल प्रोन और थ्री पोजिशन वर्ग में 500 अंक हासिल कर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

आदित्य, जो बुढ़नपुर तहसील के हुसेपुर गांव के निवासी हैं, ने अपने अचूक निशाने और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि में उनके पिता रंजीत सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने बेटे के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आदित्य की इस सफलता पर प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक जहानागंज के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे सहित डॉ. विवेक सिंह, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्रा, सागर सरोज, कृष्णानंद विश्वकर्मा, यशवंत सिंह, कमलेश पांडे, संजय सिंह, डिंपू सिंह, अंकित सिंह, विजय सिंह, राहुल सिंह और अयोध्या सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शिक्षक समाज और आजमगढ़ जनपद में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *