Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ दर्दनाक हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, पैर जांघ से हुआ अलग

1 min read

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम 5 बजे आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर नत्थूपुर मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रसूलपुर गांव के पूर्व प्रधान अवधेश सिंह (70 वर्ष), पुत्र राजदेव, दवा लेने के लिए जनपद मुख्यालय गए थे। वापसी के दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अवधेश सिंह का एक पैर जांघ से अलग होकर दूर जा गिरा।

हादसे की सूचना पर जीयनपुर थाने के एसआई पवन सिंह ने पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवधेश सिंह को तुरंत एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अवधेश सिंह के परिवार में उनके पुत्र राम बहादुर सिंह, दो विवाहित पुत्रियां सुधा और सुमन, तथा पत्नी इसरावती देवी हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। इसरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, और सैकड़ों की संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *