सचिवालय प्रशासन ने 17 समीक्षा अधिकारी एवं एक एआरओ का किया तबादला
1 min read
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सचिवालय में सचिवालय प्रशासन ने एक दर्जन 17 समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग के उप सचिव संजीव श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में 17 समीक्षा अधिकारियों को दूसरे विभागों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा एक सहायक समीक्षा अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। इन्हें तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिनके तबादले किए गए उनमें समीक्षा अधिकारी अनिल कुमार, कुमुद रंजन झा, सुनील कुमार मिश्रा, कृष्ण प्रकाश, मनीष कुमार सिंह, विजय सिंह, अजय ओझा, आदर्श पाठक, आशीष अग्रवाल, राज कुमार, भाष्कर सिंह, नेहा खरे, आदित्य कुमार, ज्ञान सिंह, शिव शंकर सिंह, राजीव कुमार चक्रवर्ती, बलराम सिंह एवं सहायक समीक्षा अधिकारी जय शंकर यादव शामिल हैं।
