Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: शिक्षक अभिमन्यु यादव का राज्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन, शुभचिंतकों और सहकर्मियों में उत्साह

1 min read

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक अभिमन्यु यादव के चयन की खबर से जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी अभिमन्यु यादव वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में तैनात हैं। उन्होंने अपने समर्पण और नवाचार के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अभिमन्यु यादव ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया और अपनी मेहनत से छात्र संख्या में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में सरायमीर विद्यालय में तीन बार ‘नो एडमिशन’ का बोर्ड लगाना पड़ा, जो उनकी लोकप्रियता और प्रभावशीलता का प्रमाण है। स्मार्ट क्लास, छात्रों के लिए बैंक सुविधा और नवाचारों के माध्यम से उन्होंने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी देखरेख में पढ़ने वाले छात्र किसी भी निजी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों से कम नहीं हैं। कोरोना काल में भी अभिमन्यु ने छात्रों की निरंतर मॉनिटरिंग और शिक्षण कार्य को बखूबी अंजाम दिया, जिसने उनकी सफलता को और मजबूती दी। बुधवार को जैसे ही उनके राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन की खबर फैली, शुभचिंतकों और सहकर्मियों में उत्साह छा गया। शिक्षक संघ के श्यामबिहारी सिंह यादव, प्रिया राय, शिवानी मौर्य, सुरेंद्र यादव, रविंद्र यादव सहित तमाम बुद्धिजीवियों ने अभिमन्यु यादव को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उनके इस सम्मान ने पूरे शिक्षक समुदाय का गौरव बढ़ाया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *