Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : बेडशीट में लिपटे मिले तीन मासूम बच्चों के शव, मचा हड़कंप

1 min read

आजमगढ़/जौनपुर। रविवार की शाम आजमगढ़ और जौनपुर की सीमा पर बेसो नदी में तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना दीदारगंज थाना (आजमगढ़) और खेतासराय थाना (जौनपुर) क्षेत्र की सीमा पर हुई। जानकारी के अनुसार, भादो-सोगर मार्ग के पास बेसो नदी में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक बेडशीट में लिपटे हुए शव, जिनके साथ पटिया और बालू बंधा था, बह रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना प्रभारी, मार्टीनगंज चौकी प्रभारी और खेतासराय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकलवाया।

बरामद शवों में एक आठ वर्षीय लड़का, एक छह वर्षीय लड़की और एक दो वर्षीय लड़का शामिल है। तीनों शव पूरी तरह नग्न थे और उनके हाथ-पैर काले धागे से बंधे हुए थे। इस भयावह दृश्य ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। शवों की बरामदगी के बाद आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ, जो करीब एक घंटे तक चला। बाद में लेखपालों को बुलाकर सीमा की स्थिति स्पष्ट की गई, जिसके बाद जौनपुर की खेतासराय पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि ये शव सरायमीर थाना क्षेत्र के कौराहगनी गांव निवासी रमेश बनवासी के बच्चों के हो सकते हैं। बताया जाता है कि रमेश के पांच बच्चे बीमार थे, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो अभी भी बीमार हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *