Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जन शिकायतों के निस्तारण में पुलिस ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान, 18 थानों को भी मिली शीर्ष रैंकिंग

1 min read

आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने जन शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सितंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर यह रैंकिंग प्रदान की गई। खास बात यह है कि जनपद के 18 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंकिंग प्राप्त की है, जो आजमगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता और जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। इस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न केवल समय से निस्तारण किया जाता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता और फरियादियों के फीडबैक के आधार पर मासिक रैंकिंग भी निर्धारित की जाती है। आजमगढ़ पुलिस ने सितंबर माह में सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के कुशल निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों ने शिकायतों का निस्तारण न केवल तेजी से किया, बल्कि फरियादियों की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी। इस उपलब्धि ने जनता के बीच आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना को और मजबूत किया है। उच्चाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि के लिए पुलिस कर्मियों की सराहना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *