Latest News

The News Complete in Website

वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

1 min read

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह गांव गौहनिया आलम में ताज होटल के निकट हुआ। दीपावली के दिन तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब पांच बजे गौहनिया आलम में ताज होटल के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना रोजा के ग्राम सहजना निवासी गुड्डू (45), संतराम (50), पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया आलम निवासी हरिपाल (30) गंभीर घायल हो गए।

मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएचसी भावलखेड़ा जनपद शाहजहांपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को शाहजहांपुर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *