Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ मंडल सहित शेष 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति

1 min read

प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शेष सभी 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इससे महाविद्यालयों और शिक्षकों को अपने कार्य संपादित कराने में काफी सुविधा होगी।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष ले. डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि डॉ. दीनानाथ सिंह एवं डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा से कई बार वार्ता के बाद वर्तमान कार्यकाल में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से चर्चा हुई। इसके फलस्वरूप प्रदेश शासन ने सभी शेष मंडलों में क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना के लिए शासनादेश जारी किया था।

बुधवार को सरकार ने इन 10 मंडलों में क्षेत्रीय अधिकारियों की नियुक्ति पूरी कर ली। आजमगढ़ मंडल में राजकीय महाविद्यालय चंदौली के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह, पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. बीरेंद्र निर्मल, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. वंदना पांडेय, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. श्याम बाबू वर्मा, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. रामजी वर्मा आजमगढ़, प्रो. अशोक कुमार सिंह आदि ने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *