Latest News

The News Complete in Website

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

1 min read

आज़मगढ़। जिले के थाना पवई पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामला बीते 14 अगस्त का है, जब पीड़िता ने थाना पवई में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

आरोपी की पहचान अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़, निवासी डेमरी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं. 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

थाना पवई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज़मगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरत से लौट रहा था और पुलिस टीम पहले से घात लगाकर बैठी थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *