Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : महिला से छेड़खानी और सिपाही से मारपीट करने के मामले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर एक महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा। घटना फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर पर छेड़खानी और सिपाही की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि आरोपी फौजदार यादव ने चाय की दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फौजदार यादव हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिंदेश्वरी जायसवाल को हराया था। अब यह मामला पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। क्षेत्र में लोग इसे दबंगई और सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और थाने पर भारी भीड़ जुट गई।

एक महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। महिला के साथ जिला पंचायत सदस्य ने अभद्र व्यवहार किया। वहां मौजूद सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला और सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *