Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी, तीन भागे

1 min read

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना रौनापार क्षेत्र में एसटीएफ, स्वाट टीम और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹50,000 के इनामिया बदमाश वाकिब उर्फ वाकिफ पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में तीन अन्य बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह थाना सिधारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना के सुराग जुटाने के लिए स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ बदमाश थाना रौनापार की ओर भाग रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोकहरा पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलाई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान वाकिब उर्फ वाकिफ (27 वर्ष), पुत्र कलाम उर्फ सलाम, निवासी थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। वह एक सक्रिय अपराधी गिरोह का सदस्य था और उसके खिलाफ आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, अवैध गो-तस्करी समेत 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे ₹50,000 का इनामिया घोषित किया था।

मुठभेड़ स्थल से खाली खोखे, कारतूस और अन्य आपराधिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *