Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : मुबारकपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी योगेन्द्र यादव 14 दिन बाद गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दूध बेचने जा रहे किसान पतिराज यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 अक्टूबर की थी, जब दो बाइक सवार हमलावरों ने ढकवां-मंझरिया के बीच पतिराज को गोली मार दी थी। मृतक की पुत्री रिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना में योगेन्द्र का नाम सामने आया था।

सोमवार सुबह प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि वांछित आरोपी योगेन्द्र यादव ग्राम पियरोपुर में अवधेश के घर पर छिपा है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर सुबह 7:45 बजे उसे धर-दबोचा। आरोपी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब दूसरे हमलावर की तलाश कर रही है। आरोपी योगेन्द्र यादव (30) पुत्र लोरिक यादव ग्राम शिवपुर, थाना महाराजगंज का निवासी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के अलावा कांस्टेबल उमेश प्रजापति, प्रदीप कुमार, इजहार अंसारी और महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह शामिल रहे। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *