Latest News

The News Complete in Website

जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर भाई-बहन के ठिकानों पर मारा छापा, एटीएस ने आवास खंगाला; मिले दस्तावेज

1 min read

लखनऊ। दिल्ली में आतंकी हमले के सुराग तलाश रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजधानी स्थित डॉक्टर भाई-बहन के ठिकानों को खंगाला है। यूपी एटीएस की मदद से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देर रात मड़ियांव के मुतक्कीपुर में रहने वाले डॉ. परवेज सिद्दीकी के आवास पर छापा मारा, हालांकि वह फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं दोपहर में पुलिस कैसरबाग के खंदारी बाजार स्थित हाता मुस्तफा खान निवासी डॉ. शाहीन के घर पहुंची और छानबीन की। बता दें कि डॉ. शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. शाहीन के पिता शाहिद अंसारी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बड़ा बेटा शोएब अंसारी है, जो उनके साथ रहता है। इसके बाद डॉ. शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है। वहीं डॉ. परवेज सबसे छोटा है और राजधानी स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सीनियर लेक्चरर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाले डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी के संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवा-उल-हिंद से बताए जा रहे हैं। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए थे। इसी मामले की छानबीन के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी एटीएस के साथ राजधानी स्थित डॉ. शाहीन और उसके भाई के घर को खंगाला है। खासकर डॉ. शाहीन की दिल्ली बम धमाके में भूमिका होने की आशंका के दृष्टिगत गहनता से छानबीन की जा रही है। दोनों के ठिकानों से पुलिस ने दो मोबाइल और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *