Latest News

The News Complete in Website

प्रदेश में समय से पहले शीतलहर, 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा; ये जिले अलर्ट पर

1 min read

लखनऊ। यूपी में समय से पहले शीतलहर का प्रकोप है। दिन का तापमान तो सामान्य है लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश में ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में बीती रात शीतलहर जैसे हालात दर्ज किए गए।शनिवार को बाराबंकी, इटावा, अयोध्या, अमेठी, शाहजहांपुर, बरेली, मेरठ जैसे यूपी के लगभग 10 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 16 नवंबर तक मध्य यूपी में देर रात और भोर के समय आंशिक शीत लहर बनी रह सकती है, हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। वहीं 17 नवंबर से हवा का रुख बदलने की संभावना है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ठंड कम होने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *