Latest News

The News Complete in Website

प्रदेश के कई जिले भीषण कोहरे के चपेट में, मौसम विभाग ने इन 19 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार से शुरू हुए पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश में ठिठुरन और गलन और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे और ठंड का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और अलीगढ़ में सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज हुई। अन्य कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। खुले में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *