Latest News

The News Complete in Website

स्टेशन पर बोरे में रखे थे 80 कछुए…GRP रह गई सन्न, पूछने पर लोगों ने साधी चुप्पी; खंगाले जाएंगे CCTV

1 min read

चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बृहस्पतिवार को 80 कछुए बरामद हुए। बोरे और पिट्ठू बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर कछुओं को रखा गया था। जीआरपी की सूचना पर वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगी।

पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की दोपहर में प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर चार बोरे और पिट्ठू बैग लावारिस हाल में दिखे। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया।

शक होने पर एक बोरा खोलकर देखा तो इसमें कछुए मिले। बैग खोलने पर ऊपर में पहनने वाले कपड़े थे, लेकिन अंदर में बोरे में कछुआ मिले। थाने में लाकर गिनती की गई तो चारो बोरे और बैग में कुल 80 कछुए मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना पाकर जीआरपी पहुंची वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी कछुओं को सारनाथ कछुआ सेंचुरी में छोड़ेंगे। बताया कि कछुआ कहां से लाया गया और कहां जा रहा था, इसका पता नहीं चला। आशंका है कि उत्तराखंड अथवा गंगा के तटवर्ती इलाके से कछुआ लेकर तस्कर बंगाल जा रहे होंगे। ट्रेन बदलने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर उतरे और जांच देख कर डर कछुआ छोड़ कर भाग गए होंगे। कहा कि सीसीटीवी जांच कर तस्करों को पकड़ा जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *