Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : गौरीशंकर महादेव मंदिर में ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटियों पर किया हाथ साफ

1 min read

आजमगढ़। शहर के गौरीशंकर घाट स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर महादेव मंदिर में 18 दिसंबर की रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मंदिर के महन्त व पुजारी रमाशंकर गिरी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महन्त रमाशंकर गिरी के अनुसार, वह मंदिर की संपूर्ण देखरेख करते हैं। 18 दिसंबर की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस आए और मंदिर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर मंदिर में रखी दान पेटियों को लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीड़ित पुजारी की तहरीर पर थाना कोतवाली आजमगढ़ में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दान पेटियों व उसमें रखी नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *