Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : कड़ाके की ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने की मांग

1 min read

आजमगढ़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आजमगढ़ द्वारा कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू पाण्डेय के नेतृत्व में बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी, जनपद आजमगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) से मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) में शीतलहर के कारण अवकाश घोषित किया जा चुका है। जबकि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसरों में ही संचालित हो रहे हैं। संघ ने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे 3 से 6 वर्ष की आयु के होते हैं, जो प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की तुलना में काफी छोटे और अधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दौरान बच्चों का घर से बाहर निकलना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने यह भी कहा कि छोटे बच्चों को ठंड से बचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि विद्यालयों में अवकाश दिया जा सकता है तो आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इससे अलग नहीं रखा जाना चाहिए। संघ की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी से आग्रह किया गया कि बच्चों के हित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित करने की कृपा की जाए, ताकि मासूम बच्चों को कड़ाके की ठंड में बाहर निकलने से बचाया जा सके। इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय, उपाध्यक्ष वंदना मौर्या, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह, संगठन मंत्री सीमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *