Latest News

The News Complete in Website

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; घायलों को भेजा गया इमरजेंसी

1 min read

आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं। ये सभी जगन्नाथ यात्रा पर गए थे। ये सभी वापस ऑटो से आ रहे थे। ये लोग सहपऊ के रहने वाले हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से ये सभी लोग घर जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *