Latest News

The News Complete in Website

मौसम ठहरा…लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; जानें अपडेट

1 min read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिन तक ठहराव के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश भर में पछुआ हवाएं चलेंगी, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और सुबह शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई के इलाकों में सुबह के समय छा रहे कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।

हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी में सबसे गर्म दिन रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन प्रदेश के मौसम में ठहराव रहेगा। यानी दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है। तराई व अन्य कुछ इलाकों में हो रहे कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *