Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : सदन में उठा जर्जर सड़क का मुद्दा

1 min read

एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने नियम 111 के तहत की डामरीकरण की मांग
आजमगढ़। शाह आलम गुड्डू जमाली, सदस्य विधान परिषद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक मुबारकपुर ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नियम 111 के अंतर्गत सूचना देकर जनपद आजमगढ़ की एक प्रमुख सड़क के नव निर्माण/डामरीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रमुख सचिव, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए सदन का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित कराया। एमएलसी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में भदुली पुल से निजामाबाद और मिजार्पुर ब्लॉक से फूलपुर, पर्वई, माहुल होते हुए कलान चौक तक की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क कच्ची होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपने कृषि उपकरण ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शाह आलम गुड्डू जमाली ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र प्रेषित किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सदन के माध्यम से उक्त कच्ची सड़क का शीघ्र डामरीकरण/नव निर्माण कराए जाने तथा इस संबंध में सरकार की ओर से स्पष्ट वक्तव्य दिए जाने की मांग की। एमएलसी ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है और क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *