Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : पुलिस मुठभेड़ 50 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर घायल, गिरफ्तार, दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

1 min read

आज़मगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और सरसों की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की रात थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी ऊंची गोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर पशु तस्कर अवैध हथियार के साथ सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम छैला इनार तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू (40) पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय के रूप में हुई। उसे 25 फरवरी तड़के करीब 2:30 बजे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया। मौके से पुलिस ने 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा मिस कारतूस, 02 जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत ई-चालान के माध्यम से सीज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में घायल आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ व आसपास के जिलों में चोरी और पशु तस्करी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। घटना के दिन भी वह वारदात की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों की पहचान वसीम पुत्र दिलशेर व भुटेली उर्फ करिया पुत्र इल्ताफ निवासी ग्राम कोटिला के रूप में हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि आरोपी नसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि काफी गंभीर बताई जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *