Latest News

The News Complete in Website

नेपाल भाग रहे टेरर फंडिंग के आरोपी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, अल्तमश फरीदी तुर्किए से मंगा रहा था रकम

1 min read

लखनऊ। तुर्किए से टेरर फंडिंग के लिए रकम मंगवाने वाले अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इससे पहले एटीएस ने उसके साथी दिल्ली निवासी फरहान नबी सिद्दीकी को भी बीती 7 नवंबर को नोएडा से गिरफ्तार किया था। एटीएस ने इस प्रकरण की एफआईआर भी दर्ज की थी।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि फरहान नबी से पूछताछ और जांच में अमरोहा के रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी का नाम सामने आया था। फरहान और अल्तमश ने तुर्किए में ‘एचईवाईडी’ नाम से एक वेबसाइट बनाई थी, जिसके जरिए तुर्किए के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए धन जुटाया जाता था।

आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल तुर्किए से हवाला एवं अन्य माध्यमों से आये धन को मेसर्स इस्तानबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों एवं अन्य आरोपियों के खातों में घुमाने करने के लिए किया जा रहा था।

बाद में इसका इस्तेमाल भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने तथा विभिन्न समूह के बीच धार्मिक वैमनस्यता एवं शत्रुता फैलाने के आशय से भड़काऊ इस्लामिक साहित्य बांटने में होता था। अल्तमश रजबपुर में एक अवैध मदरसे की स्थापना में भी शामिल था, जिसका उपयोग इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *