Latest News

The News Complete in Website

चंद्र ग्रहण : राममंदिर में सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल

1 min read

अयोध्या। चंद्र ग्रहण के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर अयोध्या में तीन मार्च को आम श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 4:00 बजे होने वाली मंगला आरती तथा 6:30 बजे की श्रृंगार आरती के दर्शन श्रद्धालुओं को सुलभ रहेंगे। इसके बाद ग्रहण काल प्रारंभ होने पर मंदिर परिसर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ग्रहण समाप्ति के उपरांत रात 8:30 बजे मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। शुद्धिकरण के बाद पुनः पट खोले जाएंगे और रात 9:30 बजे होने वाली शयन आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ग्रहण के दौरान मंदिर बंद रहने के कारण उस दिन सामान्य, सुगम एवं विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *